पीएम मोदी के बिहार दौरे (PM Modi Bihar Visit) से सबसे बड़ा झटका लालू प्रसाद यादव को लगा है। नवादा से राजद विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर ने पार्टी नेतृत्व से दूरी बना ली है। शुक्रवार को गया में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में दोनों विधायक भाजपा के मंच पर नजर आए। राजद के ये दोनों विधायक आज एनडीए में शामिल होने वाले हैं। दोनों विधायकों को प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर एनडीए के नेताओं के साथ देखा गया।

नवादा से राष्ट्रीय जनता दल की विधायक विभा देवी हैं। विभा देवी, राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी हैं। वहीं नवादा की रजौली विधानसभा सीट से प्रकाश वीर राजद के विधायक हैं। दोनों विधायक पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद हैं। सूत्र बताते हैं कि आज दोनों राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर एनडीए में शामिल हो जाएंगे। माना जा रहा है कि राजद इस बार दोनों विधायकों का टिकट काटने वाला था। इस बात की भनक दोनों विधायकों को लग चुकी थी।
PM Modi Bihar Visit Live: गयाजी से बोले पीएम मोदी- बिहार की धरती पर लिया संकल्प खाली नहीं जाता
बताते चले कि बीते दिनों जब वोटर अधिकार यात्रा के तहत तेजस्वी यादव नवादा में थे, तब जनता से विभा देवी और प्रकाश वीर का गलत फीडबैक मिला था। एक जगह तो एक व्यक्ति ने खुलकर तेजस्वी यादव से स्थानीय विधायक प्रकाश वीर को हटाने की मांग कर दी थी। इस पर तेजस्वी ने उससे कह दिया था कि इस बार उन्हें हटा दिया जाएगा।





















