बिहार में नए साल में सरकार बदल गई है। जो विपक्ष में थे वो पक्ष में आ गए। लेकिन सीएम का चेहरा वहीं पुराना रहा। नई सरकार में नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण तो कर ली लेकिन फ्लोर टेस्ट होना बाकि है। 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होगा। इस फ्लोर टेस्ट को लेकर सभी पार्टियों के अपने अपने दावें है राजद लगातार बिहार में फिर से खेला होने का दावा कर रही है। एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी भी सरकार से नाराज चल रहे है। बीजेपी का कहना है कि राजद और कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में है। हालांकि खेला कौन करेगा ये कहना मुश्किल है क्योंकि कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया है वहीं बीजेपी अपने विधायकों को बोधगया शिफ्ट कर चुकी है। तेजस्वी ने 10 फरवरी को अपने आवास पर राजद विधायकों और विधान परिषद के लिए भोज का आयोजन किया। भोज के बाद तेजस्वी ने सभी राजद नेताओं को अपने आवास पर नजरबंद कर दिया। राजद नेताओं को आवास पर नजरबंद करने पर बीजेपी नेता तेजस्वी पर हमलावर दिखें। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए उन्होंने सभी विधायकों को नजरबंद कर लिया है। जबकि यहां सभी का मन का दरवाजा खुला हुआ है।
‘मोदी सरकार ने किया है महापुरुषों का सम्मान’
भारत सरकार की ओर से इस साल पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा रहे चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला किया है। इसके साथ ही कर्पूरी ठाकुर, लाल कृष्ण आडवाणी,पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव, MS स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का फैसला किया गया है। इसके बाद राजद भारत सरकार से काशीराम, श्री कृष्णा बाबू एवं दशरथ मांझी तथा अन्य लोगों को भारत रत्न देने की मांग कर रही है। भारत रत्न देने की मांग पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जब बिहार में तेजस्वी के पिताजी मुख्यमंत्री थे उस वक्त तेजस्वी यादव को इनलोगों के लिए भारत रत्न दिलाने की याद नहीं आई और आज वह काशीराम, श्री कृष्णा बाबू एवं दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार भारत के विकास के साथ-साथ महापुरुषों का सम्मान करना भी जानती है और नरेंद्र मोदी की सरकार में महापुरुषों को भारत रत्न से नवाजा जा रहा है।
‘मोदी की सरकार लिख रही नए आयाम‘
प्रगति मैदान टनल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया था राहुल के ट्वीट पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार विकास के नए आयाम को लिख रही है अगर नरेंद्र मोदी की सरकार में संसद भवन बनाया गया तो गांव में 50000 पंचायत भवन का भी निर्माण किया गया। इतना ही नहीं सड़कों का जाल भी बिछाया गया और विकास के हर पहलू पर कार्य किए गए।
‘विभाजन के समय ओवैसी को चले जाना चाहिए था पाकिस्तान’
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिए भाषण पर पर वार करते हुए गिरिराज ने कहा कि 1947 में भारत के विभाजन के समय ही अगर ओवैसी जैसे लोग पाकिस्तान चले गए होते तो आज यह परिस्थितियां सामने नहीं आती। ओवैसी ने अपने भाषण में कहा था कि हुक्मरान हो गए कामीने लोग, खाक में मिल गए नगिने लोग और असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि जब भारत के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव थे और बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा था उस वक्त नरसिम्हा राव ने पूजा का बहाना करके कार्रवाई से इनकार किया था। वही लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा निकाली थी आज ऐसे लोगों को भारत रत्न दिया जा रहा है।
।




















