RJD Crisis in Bihar: बिहार में हार के लिए लालू यादव के घर पर बुलाई गई समीक्षा बैठक चल रही थी, और बाहर रोहिणी जिंदाबाद, संजय यादव मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे थे। इतना ही नहीं, जब मीसा भारती लालू यादव के घर से बाहर निकलीं, तब भी कार्यकर्ता काफी आक्रोशित नजर आए और संजय यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखे। कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की दुर्गति के लिए संजय यादव को जिम्मेवार बताते हुए संजय यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार को लेकर पार्टी में बगावत जैसे हालात हो गए हैं। पार्टी की दुर्गति के लिए कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के सलाहकार और राज्यसभा सांसद संजय यादव को जिम्मेवार बता रहे हैं। वहीं लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। तेजस्वी यादव के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सोमवारी की देर साम पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच गए और संजय यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।

कार्यकर्ता संजय यादव को हरियाणा भेजो के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद मरीन ड्राइव के लिए रवाना हुए लेकिन रूककर उनकी बात सुनना मुनासिब नहीं समझा। हालाँकि आज की बैठक में संजय यादव मौजूद नहीं थे। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी बीच बैठक ही उठकर चले गये।
रोहिणी आचार्य विवाद पर महिला आयोग की सख़्त नज़र: बिहार की बेटी को अकेला नहीं छोड़ेंगे!
इधर. बैठक खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने भी मीडिया से कोई बात चीत नहीं की। राष्ट्रीय जनता दल की समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद तेजस्वी यादव एक पोलो रोड से लालू प्रसाद यादव की आवास चले गए जब एक पोलो लोड से निकले मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वह मीडिया कर्मियों से बातचीत किए बगैर ही वहां से निकल गए।

बैठक खत्म होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई और राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल के नेता के तौर पर तेजस्वी यादव का चुनाव कर लिया गया जिसे ध्वनि मत से पार्टी के सभी विधायकों ने स्वीकार किया। रोहिणी आचार्य के विवाद पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बात की हमें कोई जानकारी नहीं है ना है ना ही यह बात समीक्षा बैठक में उठा।






















