राष्ट्रीय जनता दल ने चार नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को नियुक्त किया है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की मंजूरी के बाद महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रवक्ताओं की इस नई सूची को जारी कर दिया है। इन प्रवक्ताओं में जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव लड़ चुके जयंत जिज्ञासु भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रवक्ताओं की सूची में प्रो. अनवर पाशा, प्रियंका भारती कुशवाहा और कंचना यादव को शामिल किया गया है। इसमें जयंत जिज्ञासु और कंचना यादव, यादव जाति से हैं। जबकि प्रो. अनवर पाशा मुसलमान हैं। वहीं प्रियंका भारती, कुशवाहा जाति से हैं। इसमें जयंत जिज्ञासु, प्रियंका भारती और कंचना यादव जेएनयू के स्टूडेंट्स रहे हैं। जबकि प्रो. अनवर पाशा जेएनयू के शिक्षक हैं।
