राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरजेडी में संगठन चुनाव का पहला दौर पूरा हो गया है। इसमें प्राथमिक और पंचायत स्तर के चुनाव हुए। अब 31 मई से प्रखंड कमेटियों के चुनाव होंगे। 5 जून से जिला कमेटियों के चुनाव शुरू होंगे। 14 जून से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 24 जून के बाद होगा। 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर महागठबंधन का हमला, कहा- रोटी-दाल से मतलब है, ‘सिंदूर’ से नहीं..
आरजेडी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि बिहार और झारखंड समेत सभी राज्यों में प्राथमिक और पंचायत इकाइयों के चुनाव हो चुके हैं। राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचन्द्र पूर्वे ने प्रखंड डेलीगेट की अंतिम सूची को मंजूरी दे दी है। इसके बाद यह सूची जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान ने भी अपने-अपने राज्यों में प्रखंड डेलीगेट की सूची जारी की है।
मुंह खुला ही नहीं… PM Modi के भाषण पर बोले तेजस्वी, बिहारी झांसे में नहीं आते!
बिहार की राजनीति में चर्चा है कि क्या जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे या नहीं। वे पार्टी के पहले सवर्ण प्रदेश अध्यक्ष हैं और काफी प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। हालांकि, लालू यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। चर्चा ये भी है कि पार्टी का कमान तेजस्वी यादव को भी दिया जा सकता है। इस समय जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिन्होंने हाल के वर्षों में संगठन को ज़मीन से जोड़ने की कोशिशें की हैं। वहीं, लालू प्रसाद यादव अब भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं, जो कि राजद के संस्थापक और बिहार की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में एक माने जाते हैं।