राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर पहुंचे थे। वही बीती दिन 5 दिसंबर को लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू को किडनी देने वाली डोनर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ही थी। बेटी के इस वरदान से लोगों ने रोहिणी की काफी तारीफ की। यहां तक की लोग अब उन्हें शेरनी बेटी के नाम से पुकार रहे है। ट्रांसप्लांट सफल होने के बाद रोहिणी आचार्य ने दो दिनों बाद पहली बार ट्विटर पर दो ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही अपने स्वास्थ के बारे में भी लोगों को जानकारी दी हैं।
लालू और रोहिणी अब स्वस्थ
बता दें कि लालू यादव और रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ। ऑपरेशन के दौरान परिवार के अधिकतर सदस्य वहां मौजूद थे। वही बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पटना से सिंगापुर पहुंचे थे। ऑपरेशन पूरा होने के बाद लालू यादव का एक विडियो सामने आया था जिसमे लालू स्वस्थ और होश में नजर आ रहे थे। अब रोहिणी आचार्य भी बिलकुल स्वस्थ है।
PM मोदी ने भी जाना था हाल
वही लालू के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद PM मोदी ने तेजस्वी यादव से लालू और रोहिणी के बारे में हाल जाना था। वही बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हालचाल लिया था।