झारखंड में ईडी ने वित्तीय अपराध के बड़े खिलाड़ियों पर हाथ डाल दिया है। जमीन घोटाले के आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में हैं। तो दूसरे कई अन्य आरोपियों पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव, आर्किटेक्ट विनोद सिंह और कांग्रेस सांसद धीरज साहू को ईडी ने अपने ऑफिस बुलाया है। तीनों ईडी ऑफिस पहुंच भी गए हैं। तीन अलग-अलग मामलों में इन सभी से पूछताछ होनी है लेकिन तीनों का एक कॉमन कनेक्शन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हैं।
हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से जब्त बीएमडब्ल्यू कार राज्यसभा सांसद धीरज साहू की बताई जा रही है। इसी पर धीरज साहू को ईडी के सामने जवाब देना है। जबकि आर्किटेक्ट विनोद सिंह अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग और पूर्व सीएम के साथ व्हाट्सएप पर चैट मामले में ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए बुलाए गए हें। सवालों के जवाब देने बुलाया है। वहीं साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव से अवैध खनन मामले में पूछताछ की जानी है।




















