JAMSHEDPUR : मानगो गांधी मैदान से गोलमुरी शहीद स्मारक तक निकाली गई सैनिक सम्मान यात्रा में हजारों युवा शामिल हुए। नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से निकाले गए इस यात्रा में पूर्व सैनिकों एवं कारगिल युद्ध के जांबाज सैनिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही बताया गया कि आज ही के दिन 1999 में भारतीय फौज ने पाकिस्तानियों को धूल चटाते हुए कारगिल फतह किया था। यात्रा मानगो गांधी मैदान से निकलकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरते हुए गोलमुरी शहीद स्थल पर समाप्त हुई। जिसका नेतृत्व बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने किया। इससे पूर्व फाउंडेशन की ओर से पूर्व सैनिकों और कारगिल के सैनिकों को सम्मानित किया गया।
बंगाल चुनाव की तैयारी.. भाजपा ने समिक भट्टाचार्य को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया
पश्चिम बंगाल (West Bengal BJP) की राजनीति में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक कदम...




















