JAMSHEDPUR: आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू द्वारा सेंगल मानकी और सेंगल मुंडा नियुक्ति एवं सर्टिफिकेट वितरण का विरोध कोल्हान पूर्वी सिंहभूम विलकिंसन नियम क़ानून द्वारा किया गया। इस सम्बन्ध में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में गोविंदपुर क्षेत्र के मानकी मुंडा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू को यह अधिकार नहीं हैं कि वो किसी को मानकी या मुंडा नियुक्त करें। साथ ही उनके द्वारा जो सर्टिफिकेट वितरित किया जा रहा हैं वो भी फर्जी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अविलम्ब जिला प्रशासन इसपर रोक लगाए। सालखन मुर्मू इसके लिए पूरे समाज से माफ़ी भी मांगे।
ISSF विश्व कप 2025: सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण, भारत के लिए ऐतिहासिक जीत
म्यूनिख : भारत की उभरती हुई निशानेबाज सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में महिलाओं की 10...