बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार लोगों की जान ले रहा है। लगातार वाहनों की सड़क दुर्घटना सामने आ रही है. इस वारदात से जुड़ा एक और मामला सम्तिपुर से आ रहा है। जहां एक बोलेरो कार ने सड़क पर 15 लोगों को रौंद दिया है। यह घटना देर रात रविवार की है। जहां भुइयां बाबा का पूजा करने लोग जा रहे थे। उसी भीड़ में बोलेरो कार ने सभी लोगों को अपने चपेट में ले लिया। यह घटना समस्तीपुर के जितवारपुर कन्हैया चौक की है।
पुलिस ने कार और ड्राइवर को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को अंजाम देने वाला बोलेरो के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने बोलेरो कार को भी जब्त कर लिया है। जिसने इस घटना को अंजाम दिया है।




















