इनदिनों देश की राजनीति में एक डायलॉग बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। वो डायलॉग उत्तर प्रदेश एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है “मिट्टी में मिला देंगे”। इस डायलॉग का असर अब बिहार की राजनीति पर भी दिखने लगा है। भाजपा की नेताओं की तरफ से दावा किया जा रहा है कि बिहार में उनकी सरकार बनने के बाद यूपी की तर्ज पर बिहार के भी माफियाओं और बदमाशों को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देने का संकल्प लिया है।
अतीक-अशरफ नारेबाजी मामले को लेकर भड़के अश्विनी चौबे, कहा शहीद कहने वालों का हो शूट एट साइट
सम्राट के निशाने पर नीतीश
दरसअसल भजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज पटना में भामाशाह जयंती समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है वो पूरा करती है। हमलोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह पलटी नहीं मरते है। पलटासन तो सिर्फ उन्ही के पास है। नीतीश कुमार को पांच बार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाकर राजभवन पहुँचाया है ताकि वो मुख्यमंत्री बने। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय नीतीश कुमार की पूरी लोकप्रियता खत्म हो चुकी थी।
खुद प्रधानमंत्री जी ने नीतीश कुमार को कहा था कि बिहार के चुनाव में आपको बहुत मेहनत कारण पड़ेगा। लेकिन नीतीश कुमार कहते थे कि हो जाएगा। हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में घोषणा किया था कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे और उस कमिटमेंट को पूरा किया गया। लेकिन नीतीश कुमार पलटी मार गए। अब भाजपा के एक-एक कार्यकर्त्ता को नीतीश कुमार से बदला लेना है। अब हमलोग उनको राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे।




















