मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने बालू व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।हालांकि, गोली किसने और क्यों मारी इसका पता नहीं चल पाया है। इस मृतक बालू व्यवसायी मो. जमील अख्तर (48) नगर परिषद क्षेत्र के कुअवां का रहने वाला था। इस घटना को लेकर मृतक के भाई मो. मेराज ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की दुकान हरपुर किशुनी गांव स्थित चकिया से पूरन छपरा को जोड़ने वाली सड़क किनारे है। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया था। हत्या की जानकारी दिन के तीन बजे मिली। वहां आकर देखा तो जमील खून से लथपथ थे। उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर डीएसपी ने बताया कि- गोली लगने से बालू व्यवसायी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट से ही मामले का खुलासा होगा। पुलिस इस मामले में जमील के अवैध संबंध सहित अन्य पहलुओं की भी जांच-पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से एक 7.62 बोर का खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है।
तेजस्वी पर शाहनवाज़ का सबसे तीखा वार.. न सत्ता योग्य, न विपक्ष योग्य
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी...




















