एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी मौत पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने राज्य में हो रही हिंसक घटनाओं पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से कानून व्यवस्था में विफल रहने पर इस्तीफे की मांग की है। साथ ही उन्होंने गुजरात में 5,000 करोड़ रुपए का जो ड्रग्स पकड़ा गया है उसको लेकर भी निशाना साधा है।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि जब से ये सरकार आई है मुंबई में गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की ताकत बढ़ सकती है क्योंकि इस सरकार के पीछ अंडरवर्ल्ड की ताकत है और अंडरवर्ल्ड गुजरात से चलाया जा रहा है। आज 5,000 करोड़ रुपए का ड्रग्स गुजरात से जब्त हुआ है। इसका मतलब है कि देश में 50,000 करोड़ रुपये का ड्रग्स पहले ही वितरित किया जा चुका है। यह पैसा किसके पास जायेगा, कौन इससे चुनाव लड़ेगा सबको पता है।
चिराग पासवान को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, 2 दिन पहले पिता की मूर्ति के साथ हुई थी छेड़खानी
संजय राउत ने कहा कि एक गैंगस्टर जो गुजरात की साबरमती जेल में बंद है और गुजरात एटीएस की हिरासत में है, वह बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेता । हैसंजय राउत ने ये गुजरात से आने वाले केंद्रीय गृह मंत्री के लिए एक चुनौती है। अजीत पवार को अमित शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए। इसलिए कि बाबा सिद्दीकी इनके पार्टी के नेता है, देवेन्द्र फडनवीस अब किसी काम के नहीं। हिम्मत है तो ये सरकार अपनी पुलिस से बाबा सिद्दीकी के हत्यारों का एनकाउंटर करके दिखाए।
मुंबई अंडरवर्ल्ड के हाथ में… बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कांग्रेस और RJD ने बीजेपी पर उठाये सवाल
उन्होंने कहा, “आज का गैंगवार सरकार में चल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में हत्याएं हो रही है। इससे पहले महाराष्ट्र ने गृह मंत्रालय की इतनी बड़ी निष्क्रियता और बदनामी को कभी नहीं देखा। महाराष्ट्र में कड़ी कानून-व्यवस्था की एक मजबूत परंपरा रही है, इसी कारण मुंबई जैसे शहरों में बड़े उद्योग आए हैं। शनिवार को बाबा सिद्दीकी की हत्या ने यह साबित कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था कितनी कमजोर है। उन्हें सुरक्षा मिली हुई थी, फिर भी हत्या हो गई। इसका मतलब साफ है कि यह गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री की विफलता है।”




















