बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (Sanjay Singh on Bihar Election) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उनका दावा है कि बिहार में 80 लाख वोटरों के नाम काटे जा चुके हैं, जबकि लगभग 5 लाख वोट डुप्लीकेट पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा वोट घोटाला हो सकता है, जिसका असर परिणामों पर साफ तौर पर दिखाई देगा।
1951 बिहार चुनाव की कहानी.. कैसे कांग्रेस ने रचा इतिहास और बनी राज्य की पहली सरकार
संजय सिंह ने कहा कि “बिहार चुनाव, चुनाव से पहले ही खत्म हो चुका है।” उनका आरोप है कि जब 80 लाख से ज्यादा वोट काट दिए गए और 5 लाख डुप्लीकेट बना दिए गए, तो निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद ही खत्म हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक जांच में 315 से अधिक घुसपैठिए पकड़े जा चुके हैं और एक विशेष अभियान (SIR) चलाकर यह सब उजागर हुआ है।
छठ से पहले पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे धुआंधार रैली.. इन चार जिलों में भरेंगे हुंकार
AAP सांसद ने सवाल उठाया कि वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे को राजनीतिक दलों ने बीच में क्यों छोड़ दिया। उनके मुताबिक, “वोट चोरी सिर्फ तकनीकी गलती नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है।” उन्होंने यह भी कहा कि जब चुनाव परिणाम आएंगे तो इसका प्रभाव हर पार्टी और हर मतदाता को महसूस होगा।






















