आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व एचआर हेड संतृप्त मिश्रा ने अब राजनीति की राह पकड़ ली है। संतृप्त मिश्रा ने बीजू जनता दल (BJD) ज्वाइन किया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संतृप्त मिश्रा का बीजू जनता दल में स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही संतृप्त मिश्रा को BJD ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

BJD में शामिल होने के बाद सतृप्त मिश्रा ने मीडिया से कहा कि “लंबे समय से मैं अपने गृह राज्य ओडिशा के लिए कुछ करना चाहता था। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कॉर्पोरेट में 30 साल से अधिक समय बिताने के बाद, मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगा कि इसे कहीं न कहीं लागू करने की जरुरत है। मैंने बीजू जनता दल को पिछले 25 वर्षों में सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा के विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाली पार्टी के रूप में पाया। ओडिशा में अभूतपूर्व काम हुआ है। संतृप्त मिश्रा ने कहा कि नवीन पटनायक मुझे जो भी कार्य देंगे, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा।”





















