[Team insider] जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनता नगर में विगत 29 अप्रैल की रात हुए संजय कुमार महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक भोय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए आर आई टी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि, संजय कुमार महतो की हत्या दीपक भोय ने 29 अप्रैल की रात में गोली मारकर की थी, जिसमें हत्या का मुख्य वजह अवैध जमीन खरीद-फरोख्त, दलाली और वर्चस्व स्थापित करना था।
गोली मार कर हत्या कर दी थी
एसडीपीओ ने बताया कि जमीन दलाली और क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर मृतक संजय कुमार महतो और सोहन साहू के साथ हत्यारोपी दीपक भोय का विवाद चल रहा था। इस बीच मृतक संजय कुमार महतो और सोहन साहू ने हत्यारोपी दीपक भोय के साथ मारपीट कर उसके घर में घुस जबरन धमकी देते हुए उसे बनता नगर क्षेत्र छोड़ने तो कहा था, इसी बात से नाराज दीपक भोय ने बदला के नियत से संजय महतो और सोहन साहू के साथ मारपीट की, जिसमे संजय कुमार महतो के छाती में दीपक भोय ने गोली मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
वहीं घटना के बाद आरोपी दीपक फरार चल रहा था, जहां आरआईटी थाना प्रभारी तंजील खान ने अपने टीम के साथ ने छापेमारी करते हुए उसे आरआईटी थाना क्षेत्र के राधा स्वामी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसंधान के क्रम में हत्यारोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




















