सारण के गड़खा प्रखंड के अरहुपूर गांव में बीते दिन 21 सितम्बर को बाबू स्व सकलदेव सिंह के मूर्ति का अनावरण किया गया। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर झारखंड के कांग्रेस नेता और स्व सकलदेव सिंह के पुत्र रणविजय सिंह बताया कि स्व सकलदेव सिंह सारण के गड़खा प्रखंड स्थित अरहू गांव के जन्मे और बिहार से झारखंड तक समाज के नीचे दबके के लोगो कि सेवा में अपनी पूरी जीवन समाप्त कर दिए।
‘स्व सकलदेव सिंह के सपने को पूरा करने की शुरुआत‘
रणविजय सिंह ने कहा कि एक वह भी समय था, जब इनके झारखंड के धनबाद जिले में कभी भी सूर्य का अस्त नहीं हुआ मजदूरों गरीबों के लिए बाबू सकलदेव सिंह 24 घंटे हाजिर रहते थे। और जब सूर्य अस्त हुआ तो बाबू सकलदेव सिंह भी अस्त हो गए। आज उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके जन्म स्थान से शुरुआत करने की कोशिश की जा रही है।
‘उनके नाम पर अस्पताल और कॉलेज का होगा निर्माण‘
रणविजय सिंह ने बताया कि आने वाले समय में उनके नाम से गांव में एक अस्पताल और कालेज का निर्माण किया जाएगा जिसमें गरीब परिवार को लाभ मिल सके इस कार्यकर्म मे बुद्धिजीवी समाजसेवी संगठन से लेकर सांसद मंत्री और गरखा प्रखंड के कई दिग्गज मुखिया प्रमुख शामिल होकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया ।