जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत छपरा-जलालपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही उसके घर वालों में कोहराम मच गया। मृत युवक जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी बैद्यनाथ प्रसाद का 29 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता कि अरविंद बाइक से कहीं जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब स्थानीय लोगों के द्वारा उसे जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना के बाद परिवार वाले वहां पहुंचे और चिकित्सक द्वारा उसे रेफर किए जाने के बाद वे लोग उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन पटना पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले शव को लेकर छपरा पहुंचे, जहां रोना-पीटना लगा हुआ है। पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है।
एक दिन, 510 केस और इतिहास रच गया.. पटना हाईकोर्ट में जस्टिस आरपी मिश्रा की फास्ट कोर्ट ने तोड़ा रिकॉर्ड
पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) में सोमवार का दिन न्यायिक इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब शराबबंदी कानून...




















