सारण जिला के छपरा शहर में दिन प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। छपरा शहर से सटे बाईपास मैथवलिया चौक से ढाई सौ से 300 मीटर की दूरी पर हाजीपुर टू गाजीपुर फोरलेन सड़क के किनारे दोनों तरफ सड़क के पास की हैं। जहां सड़क के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक कचरा फेंकी गई है और उसमें आग लगा दिया गया है। जिसके बाद जलते कचड़े विषैले धुंआ निकल रहा है। जिससे राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस विषैले धुंआ से वहाँ का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।
जिस पर नगर निगम नगर या पंचायत का ध्यान नहीं जा रहा है। नगर निगम नगर या पंचायत की लापरवाही से प्रदूषण फैल रहा है। जिसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले प्रदूषण बोर्ड ने छपरा नगर निगम पर कूड़ा प्रबंधन नहीं करने पर 24,00000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। मगर छपरा नगर निगम को इसकी कोई परवाह नहीं है।
पूर्णिया: बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिडंत, हादसे में दो युवकों की मौ’त




















