• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा विधायक जनक सिंह को बताया ‘विधानसभा का गुंडा’, तरैया की जनता की ओर से तेजस्वी यादव से मांगी माफी

July 25, 2025
IPL 2026 auction Bihar players, Saqib Hussain SRH IPL 2026, Mohammad Izhar Mumbai Indians, Sarthak Ranjan KKR auction, Bihar cricket IPL news

अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री

December 16, 2025
नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, Nitin Nabin BJP leader Bihar, BJP youth leadership Nitin Nabin, NDA politics Bihar Delhi

मंत्री पद से हटे नितिन नबीन.. बिहार कैबिनेट में बदलाव की आहट

December 16, 2025
बेतिया साइबर थाना पुलिस आरोपी के साथ, डीआईजी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, साइबर ठग की गिरफ्तारी, साइबर डीएसपी प्रेस वार्ता

DIG बनकर फेसबुक पर जाल बिछाता था साइबर ठग.. बेतिया पुलिस की इंटरस्टेट कार्रवाई में राजस्थान से गिरफ्तारी

December 16, 2025
नीतीश कुमार वायरल वीडियो, हिजाब विवाद बिहार, डिंपल यादव प्रतिक्रिया, महिला डॉक्टर हिजाब मामला, बिहार राजनीति विवाद

हिजाब विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान.. नीतीश कुमार पर सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान

December 16, 2025
Nitish Kumar Oath Ceremony Gandhi Maidan Tejashwi Yadav Reaction on Nitish Oath Bihar NDA Government Seat Tally

मुजफ्फरपुर में भूख से एक परिवार की मौत ! तेजस्वी यादव का NDA पर हमला.. 20 साल की नीतियों का नतीजा

December 16, 2025
Bihar Vigilance raid image, Building Construction Department director raid, Gajadhar Mandal vigilance action, Patna Bhagalpur vigilance search

भवन निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा.. निदेशक के ठिकानों पर निगरानी की रेड

December 16, 2025
Nitish Kumar hijab video controversy, Pappu Yadav statement on Nitish Kumar, Ranjit Ranjan demands resignation, Bihar CM Nitish Kumar viral video, Hijab issue Bihar politics

हिजाब विवाद में नीतीश के समर्थन में पप्पू, पत्नी ने सुनाई खरी-खोटी

December 16, 2025
सहरसा निगरानी विभाग की कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी, पतरघट प्रखंड भ्रष्टाचार मामला, सहरसा न्यूज अपडेट

सहरसा में रिश्वतखोरी पर बड़ा प्रहार.. जमीन के नाम पर सौदेबाजी कर रहा राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ धराया

December 16, 2025
नितिन नवीन बीजेपी नियुक्ति, BJP National Executive President Nitin Navin, बिहार बीजेपी नेता नितिन नवीन

नितिन नवीन ने नीतीश कुमार को सौंपा इस्तीफा.. बिहार सरकार में संभाल रहे थे 2 विभागों की जिम्मेदारी

December 16, 2025
संतोष सुमन बयान, तेजस्वी यादव राजद नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा राजनीति, एनडीए बिहार सरकार

25 से 5 सीटों तक सिमट जाएगी RJD.. संतोष सुमन का तेजस्वी यादव को सख्त संदेश

December 16, 2025
Viksit Bharat Rojgar Mission 2025 पर घमासान | Akhilesh Yadav vs Pappu Yadav on MGNREGA & Gandhi

MGNREGA : अखिलेश यादव ने उठाए रोज़गार और फंडिंग पर सवाल, पप्पू यादव बोले- गांधी को मिटाने की कोशिश

December 16, 2025
Nitish Kumar viral video hijab, नीतीश कुमार हिजाब विवाद तस्वीर, Bihar CM controversy news image

नीतीश कुमार पर भड़की अखिलेश यादव की सांसद इकरा हसन.. बोली- बहुत अफसोस की बात

December 16, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, December 16, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार सारण

शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा विधायक जनक सिंह को बताया ‘विधानसभा का गुंडा’, तरैया की जनता की ओर से तेजस्वी यादव से मांगी माफी

by WriterOne
July 25, 2025
in सारण
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तरैया. बिहार की सियासत में इस वक्त एक गंभीर सवाल उठ खड़ा हुआ है – क्या लोकतंत्र के मंदिर में अब गाली-गलौज और अपराधियों का बोलबाला होगा? बिहार विधानसभा के सत्र में तरैया के भाजपा विधायक जनक सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भद्दी गालियां देने और शर्मनाक व्यवहार करने के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जनक सिंह को जमकर लताड़ लगाई है।

शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मीडिया की खबरों से स्पष्ट है कि जनक सिंह ने जिस स्तर की अमर्यादित भाषा और असभ्य आचरण का प्रदर्शन किया है, वह न सिर्फ तरैया विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे सारण और बिहार का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनक सिंह का आचरण किसी गली के गुंडे से भी अधिक कुत्सित है। ऐसा लगता है जैसे भाजपा ने उन्हें लोकतंत्र के मंच पर नहीं, अपराध का मंच सजाने भेजा है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ इस तरह की घिनौनी भाषा का इस्तेमाल, भाजपा के भीतर बैठे असहिष्णु और हिंसक मानसिकता के नेताओं की सच्चाई उजागर करता है। लेकिन इस पूरे प्रकरण में सबसे शर्मनाक बात यह है कि भाजपा और एनडीए नेतृत्व ने अभी तक जनक सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यह चुप्पी साफ बता रही है कि इस घिनौने व्यवहार को भाजपा और एनडीए का खुला समर्थन है।

शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तरैया की जनता जनप्रतिनिधि के तौर पर जनक सिंह द्वारा किए गए व्यवहार से शर्मसार है और तेजस्वी यादव जी से माफी मांगती है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब जनक सिंह ने विधानसभा को कलंकित किया हो। उन पर हत्या, दंगा फैलाने, अपराधी को संरक्षण देने, झूठी जानकारी देने और जमीन कब्जा करने जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिर भी वे विधायक बने बैठे हैं और यह हमारे लोकतंत्र पर बदनुमा धब्बा है।

Related Post

Tejashwi Yadav addressing media in Patna

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर जमकर बोला हमला – ‘जंगलराज’ की वापसी का खतरा

November 25, 2025
Nitish Kumar Poster at JDU Office Patna Tejashwi Yadav Alvida Chacha Poster Patna Bihar Election 2025 Poster War Patna RJD JDU Political Posters Bihar

नीतीश के पोस्टर के जवाब में महागठबंधन का पलटवार.. ‘अलविदा चाचा ! सिंहासन खाली करो कि तेजस्वी सरकार आ रही है’

November 13, 2025

बिहार में गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसा हाल करेंगे.. RJD नेता सुनील सिंह ने दे दी धमकी, एग्जिट पोल को बताया साजिश !

November 13, 2025

तेजस्वी यादव का ऑपरेशन काउंटिंग.. हर सीट पर बनाई रणनीति, एक भी ‘वोट चोरी’ नहीं होगा !

November 13, 2025

शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छपरा में जनक सिंह जमीन खरीद बिक्री का भी काम करते हैं और कई बार मारपीट में भी शामिल रहे हैं। इनकी पिटाई भी की गई है। डोएला निवासी स्वर्गीय वकील सिंह के संबंधी स्व. अवधेश सिंह के सुपुत्र महुली निवासी दिलीप सिंह की बम विस्फोट में मौत हुई थी और इसमें जनक सिंह भी आरोपी है, जेल में भी रहे हैं। जनक सिंह का पूरा राजनीतिक कॅरियर विवादों भरा है। तरैया के गलिमापुर निवासी बबन सिंह जी की मौत हुई थी, जो जनक सिंह के साथ ही कारसेवा में गए थे। उनकी रहस्यमयी मौत आज भी सवालों के घेरे में है। जनक सिंह के आचरण को देखते हुए उनके विधायक रहने के दौरान उनके द्वारा कराए गए सभी कार्यों की जांच होनी चाहिए।

शैलेंद्र प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि बिहार की जनता किसी भी कीमत पर इस तरह की गुंडागर्दी और नफरत की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने जनक सिंह को सिर्फ तरैया ही नहीं, पूरे सारण की अस्मिता पर हमला करने वाला बताया और कहा कि जनता अब चुप नहीं बैठेगी। जो लोकतंत्र को गाली देगा, उसे जवाब भी मिलेगा, जनमत से और सड़क से।

वहीं दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूरे संयम और गरिमा के साथ इस मामले को संभाला। उन्होंने कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखी। यह बात साबित करती है कि तेजस्वी यादव सिर्फ नाम के युवा नेता नहीं हैं, बल्कि वे संयम और समावेश की राजनीति के प्रतीक हैं। अब सवाल यह नहीं है कि जनक सिंह ने क्या कहा। सवाल यह है कि क्या भाजपा ऐसे अपराधी छवि वाले नेताओं को खुला मैदान देने जा रही है?

बिहार अब बदलाव चाहता है – एक ऐसा नेतृत्व जो नफरत नहीं, उम्मीद बोए। तेजस्वी यादव उस नेतृत्व के सबसे मज़बूत चेहरा बनकर उभरे हैं। जिस तरह उन्होंने इस पूरे प्रकरण में विवेकपूर्ण व्यवहार का प्रदर्शन किया है, वह उनकी राजनीतिक परिपक्वता का प्रमाण है।

Tags: janak singhSaran Vikas Manchshailendra pratap singhTaraiyaTejashwi Yadav
Share197Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

Tejashwi Yadav addressing media in Patna

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर जमकर बोला हमला – ‘जंगलराज’ की वापसी का खतरा

by WriterOne
November 25, 2025
0

Tejashwi Yadav: बिहार की नई सरकार पर नेता प्रतिपक्ष एवं तेजस्वी यादव द्वारा तीखे हमले का सिलसिला जारी है। उन्होंने...

Nitish Kumar Poster at JDU Office Patna Tejashwi Yadav Alvida Chacha Poster Patna Bihar Election 2025 Poster War Patna RJD JDU Political Posters Bihar

नीतीश के पोस्टर के जवाब में महागठबंधन का पलटवार.. ‘अलविदा चाचा ! सिंहासन खाली करो कि तेजस्वी सरकार आ रही है’

by RaziaAnsari
November 13, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले पटना की सियासी गलियों में पोस्टर पॉलिटिक्स (Patna Poster War) ने माहौल...

Sunil Kumar Singh RJD Press Conference, Bihar Election 2025 Exit Poll Controversy, Tejashwi Yadav Bihar Election, Bihar Counting Day Tension, RJD Big Statement Bihar Politics

बिहार में गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसा हाल करेंगे.. RJD नेता सुनील सिंह ने दे दी धमकी, एग्जिट पोल को बताया साजिश !

by RaziaAnsari
November 13, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के नतीजों से पहले राजनीति का माहौल गरमाने लगा है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता...

Tejashwi Yadav Bihar Election 2025, RJD Counting Strategy, Tejashwi Yadav Meeting with RJD Leaders, Bihar Chunav 2025 Counting Day, Tejashwi Yadav Political News

तेजस्वी यादव का ऑपरेशन काउंटिंग.. हर सीट पर बनाई रणनीति, एक भी ‘वोट चोरी’ नहीं होगा !

by RaziaAnsari
November 13, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार का पूरा दिन पार्टी...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.