छपरा के पटेल छात्रावास में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पसुप्तिनाथ पटेल मंच संचालन अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वृषन पटेल ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वकील के रूप में हर महीना हजारों रूपये कमाते थे लेकिन उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए वकीली छोर दी, किसानों के एक नेता के रूप में उन्होंने ब्रिटिश सरकार को हार को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया। इस बहादुर भरे कामों के कारण ही वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है। पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल एक प्रसिद्ध वकील थे विधायक सी एन गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी पूरी जिंदगी भारत को आजादी दिलाने में बिताया। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि आजादी के बाद सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने। जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि भारत को एक बंधन में जोड़ने में उनकी उनकी महतवपूर्ण भूमिका रही। जयंती समारोह में पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष तपेश्वर सिंह ,नंदकिशोर सिंह ,आनंदकीशोर सिंह ,मुरारी सिंह , जयप्रकश यादव,डा0 दिनेश कुशवाहा, उपेंद्र सिंह , महेश्वर चौधरी, डा0 इंद्रकांत विश्वकर्मा, मनोज पटेल,संजय सिंह , ओमप्रकाश शर्मा, कुसुम देवी , संभू मांझी, शिवनारायण सिंह पटेल , प्रभुनाथ पटेल ,कुसुम रानी, हेमंत सिंह, नितीश पटेल रितेश सिंह पटेल, सुरेश सिंह पटेल ,जितेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, चंदेश्वर भारती इत्यादि सम्मलीत रहे।
बिहार में नई Cyber Crime Unit का गठन.. Police Week 2026 में गृहमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
Bihar Cyber Crime Unit: बिहार में तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया के बीच साइबर अपराध पुलिस के लिए सबसे बड़ी...




















