भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत सुकटी बाजार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चौंकाने के साथ-साथ घटना काफी हृदयविदारक भी है। यहां एक किशोर ने अपनी माँ के डांटने पर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि 16 वर्ष का आदर्श कुमार पढ़ाई को लेकर माँ की डांट से इतना आहत हो गया कि पंखे से लटककर खुद की जान ले ली। इसके बाद तो जैसे परिवार में हडकंप मच गया। परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल है ,खासकर आदर्श की माँ का। उन्हें इस बात पर अब तक भरोसा नहीं हो रहा कि उनका लाल अब उनके बीच नहीं है। उन्हें इस बात का मलाल भी है कि क्यों पढ़ाई को लेकर वो बेटे के साथ सख्ती से पेश आयीं। वहीं किशोर के पिता का कहना है कि आदर्श पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगाता था। कुछ दिनों बाद ही उसकी मैट्रिक की परीक्षा थी, बावजूद इसके वो दिनभर बस खेल में लगा रहता था। हमें उसके भविष्य की चिंता थी और इसीलिए उसकी माँ ने उसे पढ़ने केलिए फटकार लगायी थी। हमें इसकी उम्मीद कतई न थी कि हमारा बेटा इतना गलत कदम उठा लेगा। आदर्श की बहन इस बात से शोकाकुल हैं कि उन्ही के दुपट्टे से लटककर उनके भाई ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सुसाइड की खबर मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुची और लाश को कब्ज़े में लेकर उसे पोस्टमार्टम केलिए नौगछिया सदर अस्पताल भेज दिया। आगे केस की छानबीन पुलिस के द्वारा की जा रही है कि आत्महत्या की वजह कुछ और तो नहीं !




















