मिशन 2024 के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जोरों शोरों से जुट गए हैं। उन्होंने विपक्ष को एकजुट करने का बीड़ा उठा लिया है । जिसके लिए वो तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। विपक्षी दलों से मुलाकात कर 2024 की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। आज यानि 6 सितंबर को नीतीश के दिल्ली दौरे का दूसरा दिन हैं। आज वो कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलकात करेंगे। बता दें कि बीते दिन 5 सितंबर को वो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कर्नाटका के पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी से मिले थे।
दिनभर इन नेतों से करेंगे मुलकात
नीतीश कुमार का आज का दिन अलग-अलग दल के नेताओं से मिलेंगे। सबसे पहले वो सुबह 11:30 बजे सीताराम येचुरी से मिलेंगे। उसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे डी रजा से मुलकात करेंगे। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से दोपहर 1:30 बजे मिलने का कार्यक्रम तय है। जबकि 4 बजे ओम प्रकाश चौटाला से नीतीश कुमार मिलने पहुंचेंगे।




















