दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा आतंकी शाहनवाज का हजारीबाग कनेक्शन है। वह हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र के आजाद नगर का रहने वाला है। 2020 मई में अपने दो इंजीनियर दोस्तों के साथ जेल जा चुका है। पिस्टल के साथ इसकी गिरफ्तार हुई थी। वह अपने दोस्तों के साथ लूटपाट की योजना बना रहा था। उसके पास से तीन चारी के मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए थे।
मो. शाहनवाज आलम, पिता सफीउज्जमा आजादनगर पेलावल का रहने वाला है। वह एनआईटी से पढ़ा हुआ है। मो. शाहनवाज 2020 में कोर्रा पुलिस एक लूट कांड मे पिस्टल के साथ धराया था। वह तीन साथियों के साथ छह माह हजारीबाग जेल में रहा। बेल पर निकलकर वह तीन वर्षो से दिल्ली में रह रहा था। हजारीबाग में भी वह युवाओं को असामाजिक गतिविधियों की प्रशिक्षण दे रहा था। जेल से बाहर आने के बाद युवाओ ने उससे दूरी बना लिया।
वह कुछ दिन अकेले रहने के बाद हजारीबाग से दिल्ली निकल गया। शाहनवाज का पिता केएन इस्लामियां स्कूल हजारीबाग से प्रधानाध्यापक पद से रिटायर्ड हुआ है। शाहनवाज के दो भाई, दो बहन व मां पिता है, जो पुराने यूनियन बैंक के सामने अपने घर मे रहते हैं। यह मकान हजारीबाग कटकमसांडी मुख्य पथ पर है।
