नरकटियागंज के शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन को लेकर महायज्ञ किया जा रहा है। महायज्ञ को लेकर नरकटियागंज गोपाला ब्रह्मस्थान से भव्य कलश जलयात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ गोपाला ब्रह्मस्थान से निकली कलश जलयात्रा ने हरबोड़ा नदी में जल भराई के बाद नगर भ्रमण कर शेरहवा गांव पहुंची। जहां विधिवत महायज्ञ की शुरुआत की गई। जलयात्रा में महिला पुरुष श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। जलयात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जलयात्रा में 551 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया था।
इस दौरान भगवान शिव के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान रहा। जलयात्रा का शुभारंभ करते हुए राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे व यज्ञ के संयोजक वर्मा प्रसाद ने कहा कि महायज्ञ से पूरे क्षेत्र का विकास होता है। घरों में समृद्धि आती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जल यात्रा के बाद पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश किया गया। 25 जून को जलाधिवास, कर्म कूटी और मंडपस्य देवता पूजन, 26 जून को अन्नाधिवास, फलाधिवास, मंडप पूजन, पुष्प, वस्त्र व अधिवास, 27 जून को मंडप पूजन, देवास्थापना, नगर परिक्रमा, न्यास और 28 जून को मंडप पूजन, प्रतिष्ठा व भंडारा का आयोजन किया गया है।
महायज्ञ में बनारस व अयोध्या से विद्वान आचार्यों को प्रवचन के लिए बुलाया गया है। मौके पर मुखिया अनूपधर दुबे, राहुल दुबे, राजू कुमार दुबे,विजय कांत धर दुबे, दयालधर दुबे, संतोष साह दिनेशधर दुबे, शेषनाथ धर दुबे प्रमोद साह, गोविंदधर दुबे अमरेश सिंह, बाबा विरेन्द्र दास, मालखान दास, मैनेजर दास आशोक दास समेत मंदिर के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
दो भाइयों में खूनी खेल: दादी के पेंशन बटवारे को लेकर भाई ने चाकू गोदकर की भाई की ह’त्या




















