पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की 17-18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत (जनवरी 2026) ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा के निशान और फॉरेंसिक जांच में कपड़ों पर स्पर्म के अवशेष मिलने के बाद मामला रेप-मर्डर की ओर मुड़ गया। परिवार ने पुलिस पर कवर-अप का आरोप लगाया, जबकि शुरुआत में इसे सुसाइड या ड्रग ओवरडोज बताया गया था।
अनंत सिंह आज लेंगे शपथ- जेल में बंद मोकामा MLA मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं… कहकर बनेंगे विधायक
मामले में एक हॉस्टल कर्मचारी गिरफ्तार हुआ, SIT जांच चली, लेकिन अब बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश कर केंद्र को पत्र लिख दिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी पुष्टि की।CBI जांच के बीच प्रशासन हरकत में आ गया है। एडवोकेट जनरल के निर्देश पर राज्य के सभी महिला/गर्ल्स हॉस्टलों, छात्रावासों और आश्रय गृहों की सघन जांच के आदेश जारी हुए हैं। DM और SP को पत्र लिखकर महिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित करने, सुरक्षा मानकों की जांच, रजिस्ट्रेशन और मॉनिटरिंग सिस्टम सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह जांच अभियान केवल औपचारिकता नहीं होगा, बल्कि इसे गंभीरता से लागू किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि राज्य में पढ़ाई या किसी अन्य कारण से बाहर रह रही छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य स्तर पर नई गाइडलाइंस और सख्त नियम भी लागू किए जा सकते हैं।






















