Team Insider: संगीतकार ए.आर. रहमान(AR Rahman) आज 6 जनवरी गुरुवार को 55 साल के हो गए हैं। इनका जन्म 6 जनवरी 1967 को भारत के चेन्नई(Chennai) में हुआ। फिल्म जगत में इन्हें विश्व स्तर के सबसे सफल और प्रतिष्ठित संगीतकारों(Singer) में से एक माना जाता है।
1992 में आये संगीत जगत में
बता दें की अपनी रचनाओं और कला के दम से यह लोगों के दिलो पर राज करते हैं। रहमान पूरे संगीत जगत में अपनी एक मजबूत पकड़ बनाये हुए हैं। रहमान ने साल 1992 में मणिरत्नम की ‘रोजा’ के साथ संगीत जगत में अपनी शुरुआत की। उन्होंने अपनी आवाज और गाने के अन्दांज के कारण काफी कम समय में अपना नाम बना लिए।
रहमान ने जीते कई पुरस्कार
बता दें की संगीत उस्ताद रहमान ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी जगह बनाई हैं। इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते जैसे 2008 की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में अपने बेहतरीन संगीत के लिए एवं 2009 में सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर का अकादमी पुरस्कार। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया हैं। उन्होंने अपने इस म्यूजिकल सफ़र में कई पुरस्कार भी जीते हैं।
कई फिल्मों में दिए अपने ट्रैक
साथ ही उन्होंने लगान, गुरु, जोधा अकबर, रंझाणा, मिमी, दिल बेचारा जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों को अपना म्यूजिक ट्रैक दिया हैं। यहीं नहीं हाल में उन्होंने धनुष, अक्षय कुमार और सारा अली खान की रिलीज़ हुई फिल्म ‘अतरंगी रे’ में भी अपना संगीत दिया है।