बॉलीवुड के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जहां सिंगर एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि जुबिन एक इमारत की सीढ़ी से स्लिप कर गए। जिसके बाद उन्हें फौरान अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी कोहनी टूट गई है। वही सर पर भी भारी चोट आई है। हाल ही में जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए रिलीज हुआ है।
दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जुबिन नौटियाल को इस एक्सीडेंट में अपने दाहिने हाथ का ऑपरेशन करवाना पडे़गा। आखिरी बार जुबिन को योहानी के साथ सॉग लॉन्च के दौरान देखा गया था। बता दें कि जुबिन ने अपनी मेहनत से सॉग इंडस्ट्री से अपना नाम कमाया है। उनके द्वारा गए जाने वाले गाने- तुम ही आना, रातां लम्बियां, लुट गए जैसी सुपरहिट गाने को गाया है।




















