• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

सिंहभूम: हेमंत सोरेन ने 4 अरब 12 करोड़ 24 लाख 96 हज़ार रुपए की लागत से 246 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

February 3, 2025

पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए बख्तियारपुर कैंपस का तेजी से हो रहा विकास, शिक्षक-कर्मियों के लिए भी बनेंगे आवास

July 18, 2025

तरैया के पूर्व विधायक स्व. धर्मनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण 

July 18, 2025
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 43 अधिकारियों को सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस.. लापरवाही पड़ी भारी

Bihar Big News: राज्यपाल सचिवालय से दो IAS अधिकारियों का तबादला.. नए अफसरों की तैनाती

July 18, 2025
दिल्ली में नीतीश और चिराग की हालत पतली! बुराड़ी और देवली में हार तय

Bihar Politics: क्राइम को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को घेरा.. पुलिस-प्रशासन पर अपराधियों से सांठगांठ का आरोप

July 18, 2025
आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

July 18, 2025
सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

July 18, 2025
Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..

Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..

July 18, 2025
Bihar police officers during transfer meeting Official notification document of Bihar home department Map of Bihar showing affected districts IPS officers attending conference Election preparation security meeting

Bihar DSP transfer list: चुनावी तैयारियों के बीच बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल

July 18, 2025
Bihar Politics : अशोक चौधरी का विपक्ष पर पलटवार.. पीएम बिहार के विकास के लिए आते हैं, लूटने के लिए नहीं

Bihar Politics : अशोक चौधरी का विपक्ष पर पलटवार.. पीएम बिहार के विकास के लिए आते हैं, लूटने के लिए नहीं

July 18, 2025
Bihar Politics : मनोज झा का PM  मोदी पर तीखा हमला.. ‘झूठ की पोटली लेकर आए, मणिपुर अब तक नहीं गए’

Bihar Politics : मनोज झा का PM मोदी पर तीखा हमला.. ‘झूठ की पोटली लेकर आए, मणिपुर अब तक नहीं गए’

July 18, 2025
Bihar cabinet decision solar energy policy 2025, मुख्यमंत्री सौर सहायता योजना बिहार

बिहार में हर घर को मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली, कैबिनेट ने दी सौर ऊर्जा योजना को मंज़ूरी

July 18, 2025
Bihar Politics : JDU के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा.. बोले- नीति से भटक चुकी है पार्टी

Bihar Politics : JDU के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा.. बोले- नीति से भटक चुकी है पार्टी

July 18, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 19, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

सिंहभूम: हेमंत सोरेन ने 4 अरब 12 करोड़ 24 लाख 96 हज़ार रुपए की लागत से 246 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

by
February 3, 2025
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि आदिवासी समुदाय के पूर्वजों की तपस्या, त्याग और बलिदान का परिणाम है कि आदिवासियों को आज एक अलग पहचान मिल रही है । हम उन शहीदों को सम्मान एवं नमन करते हैं, जिनकी बदौलत देश के विभिन्न मंचों पर अपनी आवाज बुलंद करने की हम सभी को ताकत मिली है। हमें आदिवासी होने का फक्र है। हमें अपने शहीदों और आंदोलनकारियों पर गर्व है। वे आज ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1837 में हुए विद्रोह के महानायकों की याद एवं सम्मान में पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया में आयोजित शहीद दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अमर वीर शहीदों को नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जब आजादी की लड़ाई शुरू भी नहीं हुई थी तब भी आदिवासियों का संघर्ष जारी था

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश की आजादी की लड़ाई शुरू भी नहीं हुई थी उस दौरान हर लिहाज से ताकतवर अंग्रेजी फौज के खिलाफ आदिवासियों ने संघर्ष करते हुए अपना लोहा मनवाया था। देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन, आज भी सामंती ताकतों के खिलाफ आदिवासियों का संघर्ष जारी है। हम अपने आदिवासियों से आग्रह करते हैं कि वे अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ा -लिखा कर उनका भविष्य बनाएं। आदिवासियों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है।

नए वर्ष की पहली तारीख से ही शहादत दिवस मनाने की हो जाती है शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड वीरो और शहीदों रही है। इस राज्य में इतने बलिदान दिए हैं कि यहां सालों भर शहादत दिवस मनाने की परंपरा है। नए वर्ष की पहली तारीख को खरसावां गोलीकांड के शहीदों को नमन करने के साथ इसकी शुरुआत हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों और उनके आश्रितों को सम्मान के साथ हक- अधिकार दे रही है।

अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा, कई ने शहादत दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए हमें लंबा संघर्ष करना पड़ा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में आदिवासियों ने लगभग 40- 50 वर्षों तक संघर्ष और लड़ाई लड़ी, तब जाकर झारखंड के रूप में अलग राज्य मिला। लेकिन, लगभग 18- 20 वर्षों तक जिन्होंने यहां शासन किया, उन्हें राज्य के विकास तथा आदिवासियों की चिंता नहीं की। लेकिन, जिस तरह हमने लड़कर झारखंड लिया, उसी तरह लड़कर हक और अधिकार भी लेंगे।

Related Post

पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए बख्तियारपुर कैंपस का तेजी से हो रहा विकास, शिक्षक-कर्मियों के लिए भी बनेंगे आवास

July 18, 2025

तरैया के पूर्व विधायक स्व. धर्मनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण 

July 18, 2025

Bihar Big News: राज्यपाल सचिवालय से दो IAS अधिकारियों का तबादला.. नए अफसरों की तैनाती

July 18, 2025

Bihar Politics: क्राइम को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को घेरा.. पुलिस-प्रशासन पर अपराधियों से सांठगांठ का आरोप

July 18, 2025

झारखंड के खनिज संसाधनों से पूरा देश हो रहा रोशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों से देश का खजाना भर रहा है। यहां के खनिज से पूरा देश रोशन हो रहा है। लेकिन, आज भी यह राज्य देश के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता है। इसकी वजह अलग राज्य बनने के बाद भी विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन, जब से हमारी सरकार है, इस राज्य को आगे ले जाने का प्रयास निरंतर जारी है।

आधी आबादी को सम्मान देने के साथ बना रहे सशक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में आपके समर्थन से हमारी सरकार बनी। लेकिन, सरकार को पूरे कार्यकाल के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। 2024 में आपके आशीर्वाद से एक बार फिर हमें मजबूत सरकार बनाने का मौका मिला। मैं आपको बताना चाहूंगा कि जहां केंद्र सरकार का महिलाओं के विकास के लिए लगभग 25- 26 हज़ार करोड़ रुपए का बजट है। वहीं, हमारी सरकार आधी आबादी को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए हर महीने 15 अरब रुपए का प्रावधान किया है। झारखंड देश का पहला राज्य है, जो बहन -बेटियों को हर महीने 25-25 सौ रुपए सम्मान राशि के रूप में दे रही है।

पैसे कहां खर्च करने हैं, सरकार रास्ता दिखाएगी

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आगाह किया कि वे उन लोगों से सावधान रहें, जो लोभ, लालच और झांसा देकर सरकार से आपको मिल रहे पैसे पर अपनी नजर गड़ाए हुए है। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वे अपने पैसे कहां और कैसे खर्च करेंगी, अब सरकार राह दिखाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाएं तथा गांव और पंचायत स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करें।

गरीबों को पैरों पर खड़ा करने की जरूरत है

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि गरीबों को सिर्फ मदद की ही नहीं जरूरत है, बल्कि उन्हें उनके पैरों पर खड़ा करना है। इसके लिए उन्हें आर्थिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूती देना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसी गरीब को अपने इलाज या अन्य जरूरत के लिए सरकार से मिल रहे अनाज और बच्चों को मिली साइकिल बेचने की नौबत नहीं आएगी। हमारी सरकार ने हर गरीब परिवार को ऐसी ताकत दी है कि उन्हें सरकार से मिलने वाले अनाज या किसी अन्य सामान को बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनकी हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

जिला और ब्लॉक प्रशासन आपके दरवाजे पहुंचेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान करने का कार्य किया गया है। यह सिलसिला ना रुका है और न रुकेगा। यह अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक ऐसी व्यवस्था खड़ा कर रही है, जहां आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपके दरवाजे पर जिला और ब्लॉक प्रशासन की टीम पहुंचेगी। आपको ब्लॉक और जिला कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

246 योजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 246 विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 3 अरब 15 करोड़ 27 लाख 70 हज़ार 359 रुपए की लागत से 178 योजनाओं का शिलान्यास एवं 96 करोड़ 97 लाख 26 हज़ार 600 रुपए की लागत से 68 महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इसके साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 54,946 लाभार्थियों के बीच 3 अरब 62 करोड़ 80 लाख 99 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियां बांटी। इसमें जेएसएलपीएस के तहत 6999 दीदियों को 87 करोड़ 78 लाख रुपये का कैश क्रेडिट लिमिट तथा 6963 दीदियों को 85 करोड़ 86 लाख रुपए का बैंक लिंकेज प्रदान किया गया। इसके अलावा 135 जनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री दीपक बिरुवा, मंत्री श्री रामदास सोरेन, सांसद श्रीमती जोबा मांझी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री निरल पूर्ति, विधायक श्री सोनाराम सिंकू, विधायक श्री जगत मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुरीन, प्रमंडलीय आयुक्त श्री हरि प्रसाद केशरी तथा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share196Tweet123

Related Posts

पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए बख्तियारपुर कैंपस का तेजी से हो रहा विकास, शिक्षक-कर्मियों के लिए भी बनेंगे आवास

by WriterOne
July 18, 2025
0

पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) के बख्तियारपुर स्थित नए कैंपस का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। इस परियोजना को मजबूती...

तरैया के पूर्व विधायक स्व. धर्मनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण 

by WriterOne
July 18, 2025
0

अमनौर. तरैया विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. धर्मनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण शुक्रवार को पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी...

बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 43 अधिकारियों को सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस.. लापरवाही पड़ी भारी

Bihar Big News: राज्यपाल सचिवालय से दो IAS अधिकारियों का तबादला.. नए अफसरों की तैनाती

by RaziaAnsari
July 18, 2025
0

Bihar Big News: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राज्यपाल सचिवालय...

दिल्ली में नीतीश और चिराग की हालत पतली! बुराड़ी और देवली में हार तय

Bihar Politics: क्राइम को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को घेरा.. पुलिस-प्रशासन पर अपराधियों से सांठगांठ का आरोप

by RaziaAnsari
July 18, 2025
0

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8

पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए बख्तियारपुर कैंपस का तेजी से हो रहा विकास, शिक्षक-कर्मियों के लिए भी बनेंगे आवास

July 18, 2025

तरैया के पूर्व विधायक स्व. धर्मनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण 

July 18, 2025
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 43 अधिकारियों को सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस.. लापरवाही पड़ी भारी

Bihar Big News: राज्यपाल सचिवालय से दो IAS अधिकारियों का तबादला.. नए अफसरों की तैनाती

July 18, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.