सूर्यग्रहण आज यानी दीपावली के ठीक अगले दिन 25 अक्टूबर को लगने वाला है। यह ग्रहण इस साल में दूसरी बार होने वाला है। इस साल का यह आखरी सूर्य ग्रहण होगा। आज होने वाले इस ग्रहण को आम लोग भी देख पाएंगे। बिहार में सूर्यग्रहण शाम 4:29 से लेकर 6:09 बजे तक दिखेगा। हालांकि सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। यानी सूतक 25 अक्टूबर की सुबह 4ः29 बजे से शुरू हो चुका है। सूतक काल 6:09 बजे समाप्त हो जाएगा।
बिहार उपचुनाव 2022: RJD के समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे मुकेश सहनी
आज होने वाले इस सूर्यग्रहण में कुछ प्रमुख शहरों में देखा जाएगा
दिल्ली, अमृतसर, भोपाल, जयपुर, मुंबई, रायपुर, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, इंदौर, थाणे, लुधियाना, आगरा, चंडीगढ़, उज्जैन।
वही इन शहरों में ग्रहण एक घंटे से कम दिखने वाला है। जैसे- पटना, बंगलोर, नागपुर, चेन्नई, लखनऊ, कानपूर, वाराणसी। साथ ही इस जगाहो में सूर्यग्रहण का असर नहीं दिखेगा- मिजोरम, इम्फाल, कोहिमा, अंडमान-निकोबार, डिब्रूगढ़। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यह सूर्यग्रहण दीपवाली पर 27 सालों के बाद होने जा रहा है।
इन राशियों पर असर
इसके साथ ही इस ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर भी पढ़ने वाला है। जिसमें कुछ राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा, वही कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। मेष– स्त्री पीड़ा, विष– सुख, मिथून– चिता का समय, धनु– लाभ, कर्क– कष्ट, सिंह– लक्ष्मी प्राप्ति, कन्या– धन की हानि, तुला– आघात, वृश्चिक– हानि, मकर– सुख जीवन, कुम्भ– अपमान, मीन– अधिक कष्ट।