लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण भीषण हीट वेव के चपेट में है आम से ले कर खास तक भीषण गर्मी और बढ़ते मौसम के तापमान में चुनावी जीवन यापन माहौल पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया हैं । भीषण हीट वेव के चपेट में देर रात बक्सर संसदीय इलाके के डुमरांव विधानसभा में चुनावी गस्ती के दौरान सुरक्षा जवान की मौत हो गई । देर रात प्रशासनिक महकमे में अफरा तफरी मचा रहा । बताया जा रहा है की बिहार आर्म्स पुलिस 1 के गोरखा बटालियन बिहटा के पुलिस जवानों की तीन यूनिट बक्सर संसदीय इलाके के अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में तैनात की गई हैं । इस दौरान ड्यूटी में तैनात एक जवान की तबीयत अचानक से खराब हो गई। जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान दार्जिलिंग का रहने वाला मन बहादुर छेत्री पिता नेम बहादुर छत्रिय 48 साल उम्र का पुलिस जवान गोरखा बटालियन में पटना तैनात था।
पटना के केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक चुनावी ड्यूटी में लगाए गए, 30 मई से 2 जून तक स्कूल बंद
जवान की ड्यूटी लोकसभा चुनाव को लेकर सिकरौल थाना क्षेत्र में लगी थी। बुधवार को जवान अपने बटालियन के साथ सिकरौल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च में शामिल था। फ्लैग मार्च के दौरान अचानक जवान की तबीयत खराब हो गई। जवान को लेकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बक्सर सदर अस्पताल इमरजेंसी ऑन डुयूटी डॉ निशांत चौबे ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि लू लगने से जवान की मौत हो गई है। घटना की सूचना बटालियन को दी गई। घटना की सूचना बटालियन और उसके परिजनों को दे दी गई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनावी ड्यूटी में गोरखा बटालियन के आये जवानों में शोक की लहर दौड़ पड़ा है ।




















