हाल में हुए लैक्मे फैशन शो काफी सुर्खियां बटोर रही है| वहीं इस बार का आयोजन लैक्मे और फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने साथ में मिलकर किया है| 23 मार्च से 27 मार्च तक हुए फैशन शो में कई नामचीन सेलेब्रटीज ने हिस्सा लिया जैसे की कंगना रनौत, पूजा हेगड़े, नेहा धूपिया, सिद्धांत चतुर्वेदी , कीर्ति सेनन, उर्वशी रौतेला| वहीं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने मनीष मल्होत्रा के ड्रेस के साथ रैंप डेब्यू किया| यह रैंप शो ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित किया गया था| जहां अनन्या पाण्डेय इस बार की शोजटॉपर रही |
ट्रोल हुई शनाया
वहीं इस शो में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को उन के रैंप डेब्यू के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा| लोगों का कहना था कि उन्हें रैम्प पर चलना सुष्मिता सेन से सीखना चाहिए, कई लोगों का कहना था कि शनाया अन्तर्राष्ट्रीय मॉडल गिगी हदीद को कॉपी करने की कोशिश कर रही थी पर अफ़सोस वो इसमें भी बुरी तरह से फेल रहीं| वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि शनाया की चाल बत्तख जैसी लग रही है| बताते चलें कि शनाया करण जौहर की आने वाली फिल्म बेधड़क में जल्द दिखाई देने वाली हैं|
अनन्या ने किया आलोचकों का सामना
शनाया के साथ साथ अनन्या कपूर को भी टरोल्स का सामना करना पड़ा| फल्गिनी के साथ जब अनन्या रेम्प पर उतरी तो साफ़ दिखाई दे रहा था की उन्हें चलने में असुविधा हो रही है| लोगों ने एक बार फिर से उन्हें नेपो किड का टैग दे दिया| उन्होंने अनन्या की तुलना करीना कपूर से करते हुए कहा कि उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता| आलोचकों का यह भी कहना था कि जो मोडेल्स अपने काम में धुरंधर है उन्हें मौका नहीं मिलता लेकिन दूसरी तरफ स्टार किड्स बिना किसी मेहनत के शोजटॉपर बन जाते हैं|