एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसी खुशी में उन्होंने रविवार (8 फरवरी 2026) को मुंबई स्थित अपने घर पर एक छोटी लेकिन खास गोद भराई (बेबी शावर) सेरेमनी आयोजित की।
यह फंक्शन परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की मौजूदगी में हुआ। सेरेमनी में करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, शबाना आज़मी, अनुपम खेर, अनिल कपूर और अन्य कई हस्तियां शामिल हुईं।सोनम कपूर ने इस खास मौके पर लाइम ग्रीन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें डेलिकेट फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी। उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और केप के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी, बालों को बन में स्टाइल किया और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद ग्लोइंग और खुश नजर आईं। उनके पति आनंद आहूजा भी उनके साथ पूरे फंक्शन में नजर आए, जो लगातार उनकी तारीफ करते दिखे।
घर की डेकोरेशन फ्रेश फूलों से सजी हुई थी, जो पूरी सेरेमनी को और भी खूबसूरत बना रही थी। सोनम और आनंद ने 2018 में शादी की थी और 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ था। उन्होंने नवंबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, और बच्चे का आने का समय स्प्रिंग 2026 बताया गया है।






















