बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार आने वाले लोगों के मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था रहेगी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिखाई देंगे। कार्तिक पूर्णिमा से गुलजार होने वाले इस मेला को लेकर तैयारी जोरों पर है। सोनपुर में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध पशु मेला इस बार 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। करीब एक माह तक चलने वाला यह मेला इस बार 32 दिनों का होगा। इस मेले में गाय, भैंस, घोड़े समेत अनेक पशुओं को बिक्री के लिए लाया जाता है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सारण DM अमण समिर ने बताया कि घोड़ा बाजार में पंजाब, राजस्थान, यूपी के बलिया के अलावा दानापुर, आरा, सारण जिले के अमनौर, ड़ोलाही, बनियापुर आदि जगहों से 500 से अधिक घोड़े आ चुके हैं। एशिया प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला कि तैयार सारण प्रशासन ने पुरी कर लिया है। सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि करीब 19 सौ सिपाहियों और 500 पुलिस अधिकारी तैनात किये जाएंगे। इसके अलावा बम डिस्पोजल विभाग, स्वान दस्ता, एसडीआरएफ और इनडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी। 21 अस्थाई थाना बनाया जाएगा। 13 स्थाई थाने रहेंगे। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।




















