मुश्किल में पड़े व्यक्ति के लिए मददगार भगवान का ही रूप होता है। बिहार में नवादा में एक बच्ची का जन्म हुआ। लेकिन जन्म के साथ ही उसके माता-पिता की परेशानी कई गुना बढ़ गई। क्योंकि उस बच्ची के चार हाथ और चार पैर थे। बच्ची सामान्य जीवन जिए, इसके लिए ऑपरेशन जरूरी था। लेकिन गरीब माता-पिता के पास उतने पैसे थे नहीं। ऐसे में उन्हें मदद मिली फिल्मस्टार सोनू सूद से। बच्ची को नया जीवन देने का बीड़ा उठाने वाले सोनू सूद अब बच्ची के माता-पिता के लिए भगवान का दर्जा पा चुके हैं।
हो गया ऑपरेशन

इस बच्ची के ग्रामीण दिलीप रावत ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन मुंबई में होना था। इसके लिए सोनू सूद से हमने मदद मांगी तो वे सहर्ष तैयार हो गए। उन्होंने न सिर्फ मुंबई बुलाया बल्कि अब सफलतापूर्वक ऑपरेशन भी करा दिया।
आईजीआईएमएस में नहीं हुआ इलाज
बिहार की राजधानी पटना के अस्पताल आईजीआईएमएस ने इस सर्जरी से इनकार कर दिया था। अस्पताल प्रशासन का कहना था कि यह क्रिटिकल सर्जरी है जो IGIMS में संभव नहीं है।




















