बड़ी खबर बिहार पुलिस के कर्मियों के लिए है. जिसमे बताया जा रहा है कि 875 पुलिस कर्मी ऐसे है जो शुरू से अपने गृह जिले में ही तैनात है. जिसे तत्काल दूसरे जिले में ट्रान्सफर करने का निर्णय लिया गया है. जिसपर DGP एसके सिंघल ने अपनी मुहर लगा दी है.
पटना के 300 पुलिसकर्मियों का भी तबादला
बात करे बिहार पुलिस के पहले नीति की तो पूर्व में यह प्रावधान था कि रिटायरमेंट के दो साल अगर बचे हों तभी पुलिसकर्मियों को उनके गृह जिला में तबादला होगा. लेकिन अब यह जानकारी मिली है कि कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी है जिनका तबादला शुरू से नहीं हुआ है. पर अब उन सभी का जल्द ही तबादला किया जाएगा. इसके साथ ही बता दें कि पटना जिला में भी करीब 300 कर्मी ऐसे जिनका ट्रान्सफर सूची में नाम जोड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक संबंधित जिलों में इसकी सूचना दे दी गई है, जिसमे बताया जा रहा है कि करीब 10 सितंबर तक उन पुलिसकर्मियों को विरमित कर दिया जाएगा. इसके साथ ही अब नया वेतन उसी जिले से दिया जाएगा जहां उनका ट्रान्सफर होगा.




















