• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

झारखंड में सोरेन की भाभी ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी, ये चुनाव झारखंड की अस्मिता को बचाने का चुनाव है: शिवराज सिंह चौहान

November 17, 2024

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025
लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

July 1, 2025
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 43 अधिकारियों को सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस.. लापरवाही पड़ी भारी

बिहार में कई वरिष्ठ IAS अफसरों का ट्रांसफर.. मिला अतिरिक्त प्रभार

July 1, 2025
भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

July 1, 2025
मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

July 1, 2025
10 गाड़ी में नारा लगाने वाले साथ घूमते हैं.. मांझी ने चिराग की लोकप्रियता की खोली पोल

सिर्फ दलित नहीं, सबके नेता बनो.. जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को दे दी नसीहत

July 1, 2025
कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

July 1, 2025
Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

July 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

झारखंड में सोरेन की भाभी ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी, ये चुनाव झारखंड की अस्मिता को बचाने का चुनाव है: शिवराज सिंह चौहान

by
November 17, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को झारखंड की गाण्डेय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मुनिया देवी और जमुआ विधानसभा से उम्मीदवार डॉ. मंजू देवी के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने झारखंड जैसे सुंदर प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया है। गठबंधन की सरकार ने यहां बालू, ईंट, पत्थर, कोयला सब हज़म कर लिया। इतना ही नहीं झारखंड में नेता, मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद किए जा रहे हैं और राज्य के युवा एक अदत नौकरी के लिए तरस रहे हैं। गठबंधन सरकार के रहते झारखंड की जनता कभी सुखी नहीं रही है। इसलिए अब जनता-जनार्दन ने भी जेएमएम सरकार को उखाड़ फैंकने की ठान ली है और झारखंड की माटी, रोटी, बेटी की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

कल्पना सोरेन जवाब दें, कितनी हत्याएं हुई


केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेएमएम सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, झारखंड में माँ, बहन और बेटियां सुरक्षित नहीं है। हर दिन यहां महिलाओं का अपमान हो रहा है। झारखंड में 7 हजार 400 से ज्यादा बलात्कार हुए हैं। आए दिन हत्या, अपहरण, छेड़छाड़ और संज्ञेय अपराध घटित हो रहे हैं। कल्पना सोरेन जवाब दें कि, यहां कितनी बेटियों की हत्याएं हुई है। झारखंड में रूबीका पहाड़िया और अंकिता सिंह जैसी बेटियों की निर्मम हत्याएं की जा रही है, लेकिन सोरेन सरकार चुप्पी साधे बैठी है। आम जनता तो दूर की बात यहां तो हेमंत सोरेन की भाभी भी सुरक्षित नहीं है। सोरेन के मंत्री इरफान अंसारी ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी पत्नी, शीबू सोरेन जी की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया, लेकिन हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने इस मामले में ना तो कुछ कहा ना ही इरफान अंसारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। यहां जब मुख्यमंत्री की भाभी का ही अपमान हो रहा है तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। चारों तरफ अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार, बेईमानी और लूटपाट मची है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही झारखंड में अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। महिलाओं का मान-सम्मान और सुरक्षा भाजपा का प्रण है।

घुसपैठिए कांग्रेस-जेएमएम के जमाई


केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर कह रहे हैं कि, हम विदेशी घुसपैठियों को भी 450 रूपए में गैस सिलेंडर देंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि, क्या विदेशी घुसपैठिए कांग्रेस और जेएमएम के जमाई लगते हैं जो उन्हें गैस सिलेंडर सस्ते दामों में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, यहां विदेशी घुसपैठियों ने जमीनों और गांवो पर कब्जा कर रखा है, कई जगह को जमाईटोला ही बन गया है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, ये घुसपैठिए लगातार आ रहे हैं, हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं, उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। पंचायतो पर कब्जा कर रहे हैं और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि, भारत के हर एक नागरिक का पूरा सम्मान है, ये राज्य उनका है, लेकिन कोई विदेश से घुसकर यहां आया तो उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।

कोई ताकत धारा 370 वापस नहीं ला सकती

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि, आयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य औक दिव्य मंदिर बनाएंगे और रामलला विराजमान होंगे। हम कहते थे कि, राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे तब कांग्रेस और जेएमएम वाले कहते थे कि, तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राम मंदिर बनकर तैयार है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, भाजपा ने तय किया था कि, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करेंगे। एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 को हटा लिया गया, लेकिन अब कांग्रेस और जेएमएम वाले कह रहे हैं कि, हम कश्मीर में फिर से धारा 370 लागू करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि, अब दुनिया की कोई ताकत धारा 370 को वापस नहीं ला सकती है। उन्होंने कहा कि, अब सवाल केवल पाक अधिकृत कश्मीर का है, लेकिन एक दिन वहां भी भारत का झंडा फहराएंगे और पूरा कश्मीर हमारा होगा। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, ये कांग्रेस और जेएमएम के लोग देश को जात-पात में बांटना चाहते हैं, तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हमें बंटना नहीं है। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, जुड़ोगे तो जीतोगे।

Related Post

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025

JMM मतलब, झारखंड मिटाओ मोर्चा

चौहान ने जेएमएम और हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम अब झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं बल्कि झारखंड मिटाओ मोर्चा है। जेएमएम आज पति, पत्नी और वो की पार्टी बन गई है, वो मतलब उनका भाई। सोरेन को जनता के विकास और कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है, मतलब नहीं है। उनका अच्छे लोगों से भी कोई वास्ता नहीं है उन्हें केवल कमीशन खाने वाला चाहिए। वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर प्रदेश को हेमंत सोरेन, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार ने लूटकर खोखला कर दिया है। जेएमएम की सरकार में सरकारी दफ्तरों में बिना लेन-देन के कोई काम नहीं होता है। हर चीज़ के रेट तय कर रखे हैं। जनता को किसी भी योजना के लाभ के लिए पैसे देने पड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपए आवास योजना के लिये भेजे थे, लेकिन हेमंत सोरेन ये पैसा भी खा गए। मोदी जी ने हर घर नल से जल पहुँचाने की योजना बनाई, उसके लिये 10 हजार करोड़ रुपये भेजे, लेकिन हेमंत सोरेन और उनके लोग जल जीवन मिशन का भी पूरा पैसा डकार गए। आज झारखंड में बालू किसी को नहीं मिल रही है। यहां बालू बाल्टी में किलो से बिक रही है। बालू तो बांग्लादेश तक पहुंचाई जा रही है। हेमंत सोरेन ने तो खुद का विकास, धर्मपत्नी का विकास और भैया का ही विकास किया है।

भाजपा जो कहती है, वो करती है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन ने पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को चूल्हा खर्च के लिए प्रति माह 2 हजार रूपए देने का वादा किया था, लेकिन 4 साल 10 महीने कुछ नहीं दिया और चुनाव आते ही बहनों की याद आ गई और वोटों की लालच में उनके खाते में 1-1 हजार रूपए डाल दिए। श्री चौहान ने कहा कि, हर महीने 2 हजार रूपए के हिसाब से एक साल का 24 हजार रूपए होता है, और पांच साल का 1 लाख 20 हजार रूपए होता है, लेकिन हेमंत सोरेन ने अब तक केवल 2 हजार रूपए ही बहनों के खाते में डाले हैं। हेमंत सोरेन महिलाओं के 1 लाख 18 हजार रूपए भी डकार गए। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और ओडिशा में बहनों को सम्मान राशि दे रही है। झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनते ही उसी महीने से बहनों के खाते में हर 11 तारीख को 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी। वहीं बहनों को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और साल में दो बार त्योहार पर सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। इतना ही नहीं बहनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाने के लिए भी राशि दी जाएगी। इसके लिए सर्वे कर सूची में नाम जोड़े जाएंगे। भाजपा जो कहती है वो करती है।

नौजवानों का भविष्य सुरक्षित करेंगे

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरी और 5 से 7 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन ना नौकरी मिली ना ही बोरेजगारी भत्ता। उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर पूरे प्रदेश से युवाओं को बुला लिया और कड़ी धूप में 10 किलोमीटर ऐसा दौड़ाया कि, दौड़ते-दौड़ते हमारे बच्चे जिंदगी की जंग ही हार गए। घर पर माँ इंतज़ार कर रही थी कि, बेटा वर्दी पहनकर लौटेगा लेकिन बेटा कफन ओढ़कर लौटा। वहीं जेएमएम के लोगों ने 25-25 लाख रूपए में पेपरलीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार बनते ही सिपाही भर्ती और पेपरलीक मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और कब युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी के लिए हर महीने 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। हेमंत सोरेन ने युवा नौजवानों को छला है, लेकिन भाजपा युवाओं को पूरा न्याय देगी।

भाजपा की जीत का संकल्प

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरावशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। आज दुनिया के कोने-कोने में भारत का डंका बज रहा है। झारखंड में पहले चरण के मतदान में ही भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई सीटों पर जीत का परचम लहराने वाली है और झारखंड में एनडीए की सरकार बनने वाली है। श्री चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, झारखंड की धरती संकट में हैं, ये चुनाव केवल विधायक चुनने या सत्ता के स्वर्ण सिंहासन पर बैठने का चुनाव नहीं है बल्कि ये चुनाव झारखंड की पवित्र धरती को बचाने का चुनाव है। ये चुनाव हमारी बहन, बेटियों की अस्मिता को बचाने का चुनाव है। ये चुनाव युवाओं के भविष्य को संवारने का चुनाव है और इसलिए 20 नवंबर को कमल के फूल की बटन दबाना है और भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है। आप हमें समर्थन दीजिए हम झारखंड की तस्वीर और जनता की तकदीर बदलने का काम करेंगे

Share196Tweet123

Related Posts

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

by WriterOne
July 1, 2025
0

तरैया. बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं...

संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

बिहार की राजनीति में सीमांचल को लेकर बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना में महागठबंधन के नेताओं के स्थ मिलकर पीसी कर वोटर लिस्ट के पूर्ण...

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में छोटे शहरों के कलाकारों के लिए अपने लिए जगह बनाना किसी संघर्ष से कम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.