Team Insider: लखनऊ(Lucknow) के कृष्णा नगर में आज यानि 7 जनवरी को भगवान परशुराम(Bhagwan Parshuram) की प्रतिमा का अनावरण किया गया। डिप्टी सीएम के द्वारा सहसोवीर मंदिर में परशुराम की मुर्ति स्थापित की गई ।
भगवान परशुराम प्रतिमा 6 फ़ीट की है
डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने किया ने किया अनावरण। वहीं इस मौके पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक,रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रही। साथ ही अशोक बाजपेयी और MLC उमेश द्विवेदी भी अनावरण में मौजूद थे। बता दें की रीता बहुगुणा जोशी के बेटे के सहयोग से यह मूर्ति स्थापित की गयी है । बताया जा रहा की यह 6 फ़ीट की प्रतिमा राजस्थान से मंगाई गई थी।
राजनीति गलियारों में भगवान परशुराम
बता दें की राजनीति गलियारों में भगवान परशुराम की चर्चा जोरों से हो रही है। कभी सपा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मूर्ति का अनावरण करते है तो कभी बीजेपी अनावरण करती है। वहीं दोनो ही पार्टियां ब्राम्हणों को लुभाने में पड़ी है। दरअसल 2022 के चुनाव में ब्राम्हणों के वोट बैंक को निशाना माना जा रहा है।