RANCHI : राज्य के निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज राज्य निर्वाचन कार्यालय धुर्वा में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 का कल 27 अक्टूबर से किया जा रहा है। यह 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में कोई भी मतदाता अपनी मतदाता सूची में अपनी त्रुटियां सुधार करने के लिए आवेदन दे सकते हैं। यह 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची में प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीएलओ को इस कार्य में मदद करें और उनके साथ फोटो एवं सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में अपलोड करें और उनका मनोबल बढ़ाएं।
बिहार विधानसभा में रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग.. विधायक कुमार सर्वजीत के बयान से गरमाई सियासत
बिहार की राजनीति एक बार फिर सामाजिक न्याय की विरासत को लेकर चर्चा में है। बिहार विधानमंडल के सत्र के...




















