JAMSHEDPUR : सिख पंथ के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहादत दिवस पर जमशेदपुर में छबील शिविर का आयोजन किया गया। जहां आने जाने वाले हर राहगीर के बीच चना और शरबत का वितरण किया गया। बता दें कि गुरु अर्जुन देव जी महाराज ने अपने देश और धर्म की रक्षा हेतु 40 दिनों तक मुगलों की कठिन यातनायें झेली थी और अंततः उन्होंने गुलामी स्वीकार नहीं की। इसके बाद उन्होंने अपनी शहादत दे दी। उनके शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए लगातार 40 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर छबील लगाया जाता है। आज उनके शहादत दिवस के मौके पर शहर के तमाम गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही छबील लगाकर चना तथा शरबत का वितरण राहगीरों के बीच करते हुए मानव सेवा की गई।
ईद की पूर्व संध्या पर इजरायल ने हिजबुल्लाह के ड्रोन उत्पादन केंद्रों पर किए सटीक हवाई हमले
बेरूत : इजरायल ने आज शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के हथियारबंद समूह के...