भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में चौथे टेस्ट के दौरान फिर से कई सारे रिकॉर्ड बना डाले। इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप को आउट करते ही अश्विन ने इतिहास रच दिया। अश्विन ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। इस दिग्गज गेंदबाज ने पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया।
आर अश्विन अब अनिल कुंबले को पीछे छोड़ते हुए भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। कुंबले ने भारतीय मैदानों पर कुल 63 मैच में जहाँ 350 विकेट झटके, वहीँ अश्विन ने घरेलू मैदान पर अपने 59वें मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ रांची में टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय हैं।
आर आश्विन ने एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है। उन्होने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कुंबले की बराबरी कर ली है। कुंबले ने 132 टेस्ट में 35 बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए थे। लेकिन अश्विन ने 99वें टेस्ट में ही उनकी बराबरी कर ली है। टेस्ट में आश्विन के अब अब कुल 507 विकेट हो गए हैं।
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5+ विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी | देश | टेस्ट | विकेट | पारी में 5+ विकेट |
---|---|---|---|---|
मुथैया मुरलीधरन | श्रीलंका | 133 | 800 | 67 |
शेन वॉर्न | ऑस्ट्रेलिया | 145 | 708 | 37 |
रिचर्ड हैडली | न्यूजीलैंड | 86 | 431 | 36 |
रविचंद्रन अश्विन | भारत | 99 | 507 | 35 |
अनिल कुंबले | भारत | 132 | 619 | 35 |
भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी | टेस्ट | विकेट |
---|---|---|
रविचंद्रन अश्विन | 59 | 354 |
अनिल कुंबले | 63 | 350 |
हरभजन सिंह | 55 | 265 |
कपिल देव | 65 | 219 |
रवींद्र जडेजा | 43 | 211 |