Commonwealth Games 2022 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। एक के बाद एक भारतीय खिलाड़ी इतिहास रच रहे हैं। बता दें कि पुरुषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता ने भारत में जीत हासिल किया। ट्रिपल जंप में भारत के खाते में एक नहीं बल्कि दो मेडल आए। ट्रिपल जंप में भारतीय खिलाड़ी एल्धोस पॉल ने 17.03 मीटर कूद लगाकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविद ने 17.02 मीटर कूद लगाकर लगाकर दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे। इसके अलावे 10 किमी दौड़ में भारत के खाते में कांस्य पदक आया। भारतीय खिलाड़ी संदीप कुमार ने पुरुषों की 10 किमी दौड़ में कांस्य पदक जीता।