भारतीय क्रिकेट टीम ने आज सबसे घटिया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी एम चिन्नास्वामी की पिच पर ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। टीम इंडिया ने पहली पारी में सिर्फ 46 रन ही बनाए। इसे न्यूजीलैंड की बढ़िया गेंदबाजी कहा जाए या फिर भारतीय टीम की घटिया बल्लेबाजी। भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ी थे और योद्धाओं की भरमार थी, लेकिन सभी 50 का आंकड़ा भी छूने में नाकाम रहे। यह भारत का घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर भी है। भारतीय टीम का रिकॉर्ड शर्मनाक है।
भारतीय बल्लेबाजों इससे पहले साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में 62 रन बनाए थे और पूरी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। उसके बाद ये सोचा गया कि ऐसा दिन दोबारा कभी देखने के लिए नहीं मिलेगा, कम से कम भारत में तो ऐसा नहीं होगा, लेकिन इससे भी बदतर दिन अभी देखना बाकी था, जो अब देखने के लिए मिला है। पूरी भारतीय टीम ने मिलकर केवल 46 रन ही बनाए।
पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा बने नवानगर के नए जाम साहब, राजघराने ने घोषित किया वारिस
भारतीय क्रिकेट टीम ने बेंगलुरु में यानी आज ही अपने घर पर सबसे छोटा स्कोर बनाया है, जो 46 का है। इससे पहले टीम ने न्यूजीलैंड के ही खिलाफ साल 2021 में मुंबई में 62 रन बनाए थे। इससे भी पहले की बात की जाए तो साल 1987 में टीम इंडिया ने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 75 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। साल 2008 में भारतीय टीम ने अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
कानून अब अंधा नहीं… सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई प्रतिमा, आंख से पट्टी हटी, हाथ में संविधान
टीम इंडिया ने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में केवल 36 रन बनाए थे। ये शायद सबसे खराब दिन था, चुंकि मामला अभी ज्यादा पुराना नहीं हुआ है, इसलिए ज्यादातर फैंस को ये याद भी होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने ने साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 42 रन ही बनाए थे। अब 46 का स्कोर तीसरा सबसे घटिया स्कोर हो गया है। जो आज बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना है। अब टीम इंडिया इस मैच को कैसे बचा पाएगी, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। वैसे हार तो करीब ही नजर आ रही है।