BOKARO : चास थाना क्षेत्र के मछली पट्टी में हुई विवाद में चाकूबाजी हो गई। घटना में तीन महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए बोकारो के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद रिश्तेदारों के बीच किसी बात को लेकर हुई हैं। जख्मी हुए लोगों के मुताबिक उत्तमचंद्र एवं उसके बेटा सौरभ कुमार ने घटना को अंजाम दिया है। हुई मारपीट में तीन तथा चाकूबाजी में दो लोग घायल हुए हैं। सभी जख्मियों को पुलिस ने जख्म प्रतिवेदन देकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। जानकारी देते हुए जख्मियों ने बताया कि अक्रोशित लोग धारदार हथियारों से लैस होकर आए थे, तथा सीधे हमलावर हो गए। घटना में घायल लोग भय एवं आतंक के साए में है।
एक दिन, 510 केस और इतिहास रच गया.. पटना हाईकोर्ट में जस्टिस आरपी मिश्रा की फास्ट कोर्ट ने तोड़ा रिकॉर्ड
पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) में सोमवार का दिन न्यायिक इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब शराबबंदी कानून...




















