बिहार में अपराध चरम पर है। लगातार अपराधियों द्वारा कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अब ऐसे में अपराधी बनने में पार्टी के नेता भी पीछे नहीं रहते है। शराबबंदी के बावजूद नेता द्वारा ही शराब पी जाती है। अब सीएम नीतीश के नेता की ही लापरवाही सामने आई है। सीएम के गृह जिले नालंदा के एक स्कूल में शराब पार्टी और जुआ खेलते 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं गिरफ्तार लोगों में अस्थावां जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल हैं। हालांकि, उन्हें अब 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।
जदयू के अस्थावां प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद समेत 14 लोगों को जुआ खेलते व अंग्रेजी शराब की खेप के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान 6 लोग नशे में थे। नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात अम्बेर चौक के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की। कार्रवाई मधुसूदन कुमार के मकान में हुई, जहां पहले पाठशाला नामक निजी स्कूल संचालित होता था।
गिरफ्तारी के 15 घंटे बाद जदयू नेता सीताराम को पार्टी ने आजीवन निष्कासित कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज को किसी भी रूप में नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस की कार्रवाई में मौके से 2.88 लाख रुपए नगदी। 292.32 लीटर अंग्रेजी शराब। 10 पैकेट ताश की गडि्डयां। 14 मोबाइल और 9 बाइक बरामद हुई।