एक बार फिर झारखंड के जावेद पठान को ‘आइकॉन एक्टर ऑफ द ईयर’ उपाधि मिली और उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया। दरअसल प्रतिष्ठित सम्मान समारोह ‘दादा साहब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन 2024 के तहत शुक्रवार को जावेद पठान को सम्मानित किया गया, उन्हें पिछले साल भी ये अवार्ड एनआरआई वाइव्स फिल्म के लिए मिला था।
बता दें कि जावेद पठान झारखंड के शहर धनबाद के रहने वाले हैं, वे लगातार सफलता की बुलंदियों को छू रहे हैं। साल 2020 में भी उन्हें इंडिया ब्रांड आइकॉन अवॉर्ड मिला था। जावेद ने जोधा अकबर, महाराणा प्रताप, पुण्यश्लोक अहिल्या बाई जैसे कई ऐतेहासिक टेलीविजन शो किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खुद की पहचान बनाई है। इसके अलावा लीड हीरो के रूप में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म हॉरर लव स्टोरी 3 सितंबर 2021 को रिलीज हुई थी।
दरअसल छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवॉर्ड उन्हें दिया जाता है जो समाज को एक बेहतर संदेश देते हैं या जिन्होंने समाज के लिए अच्छा काम किया हो। ये अवार्ड सभी क्षेत्र के लोगों को दिया जाता है, चाहे वह फिल्म की दुनिया में हो या साहित्य के क्षेत्र में। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी और राजनीति के क्षेत्र के लोगों को भी छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवॉर्ड से नवाजा जाता है।