राजधानी पटना के दानापुर से एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहाँ एक पुलिसकर्मी एक छात्रा के साथ छेड़खानी की है। हैरानी की बात ये है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत भी था। मिली जानकारी के अनुसार दानापुर थाना के डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की है। जिसकों लेकर स्थानीय लोगों में पुलिसकर्मी के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने सुल्तानपुर चौकी का घेराव कर दिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपित एएसआई शेरू सिंह के साथ हाथापाई की। लोग मांग कर रहे कि छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले पुलिसकर्मी को तत्काल सस्पेंड किया जाए साथ ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई भी की जाए।
Slide Anything shortcode error: A valid ID has not been provided