कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित सोनैली बाजार निवासी अशोक बंका की प्रथम पुत्री आशना बंका ने देश की वैज्ञानिक परीक्षा में महिला सेकंड टॉपर बनकर इसरो की वैज्ञानिक बन गई है। आशना की सफलता उनकी माता रेशमी देवी, पिता अशोक बंका, छोटा भाई प्रथम कुमार बंका ,छोटी बहन प्रिया कुमारी बंका के साथ- साथ पूरे कदवा वासी फुले नहीं समा रहे हैं। जब से परीक्षा की परिणाम की घोषणा हुई है तब से अशोक बंका के घर पर जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/06/image-140.png)
सभी अशोक बंका को उनकी प्रथम पुत्री की सफलता की बधाई दे रहे हैं वहीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद पिता अशोक बंका एवं उनकी माता रश्मि देवी भाई प्रथम बंका बहन प्रिया बंका के साथ-साथ पूरा परिवार काफी खुश है। मौके पर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अशोक बंका ने बताया कि उनकी पुत्री आसना शुरू से ही पढ़ने में मेधावी थी वह बचपन से ही वैज्ञानिक बनने की चाहत थी।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/06/image-141.png)
उन्होंने बताया कि मेरी बेटी की प्राथमिक शिक्षा सोनैली स्थित बुबना मध्य विद्यालय से प्राप्त की। नौंवी से लेकर इंटर की पढ़ाई और हाई स्कूल सोनैली से की थी। इस खुशी के मौके पर स्थानीय समाजसेवी मिट्ठू साह ने बताया कि आशना बंका शुरू से मेघावी थी। और इसरो वैज्ञानिक की परीक्षा में छठा स्थान लाकर उसने इस गांव का ही बल्कि कटिहार व बिहार का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व इसी प्रखंड के कुम्हरी गांव का छात्र शुभम कुमार ने भी यूपीएससी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया था उसी प्रकार से फिर इसरो में छठा स्थान प्राप्त कर आसना बंका ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।