जब भी भारत में ठंड की बात होती है तो अधिकतर लोगों की जेहन में शिमला का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन इस बार बिहार के शहर ठंड के मामले मे शिमला से होड़ लिए हुए हैं। हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। शीतलहर ऐसे चली हुई है कि लोग बिना काम घर से बाहर निकलने से भी परहेज करने लगे हैं। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.6 रिकॉर्ड किया गया है जबकि बिहार में सबसे ठंडा गया रहा। गया का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना भी बहुत पीछे नहीं है। पटना का तापमान 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
ठंड का असर : नहीं खुले स्कूल, जानिए अब कब खुलेंगे
10 जिलों पर प्रकोप अधिक
वैसे तो बिहार में पटना, गया व मुजफ्फरपुर समेत 8 शहरों में शनिवार को शिमला से भी अधिक ठंड रही। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 10 जिले ठंड के प्रकोप से ग्रस्त हैं। इसमें पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज (अररिया), सबौर (भागलपुर), मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में भीषण शीत दिवस जबकि छपरा (सारण) में शीत दिवस घोषित किया। अगले दो दिन भी इन जिलों में यही स्थिति रहने के अनुमान है। इनके अलावा अररिया, सासाराम, शेखपुरा, बांका और नवादा में भी शिमला से ज्यादा ठंड रही।
सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
वैसे भीषण शीत दिवस और शीत दिवस से अलग बिहार के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे हो गया है। इनमें गया, रोहतास, सीवान, पूर्वी चंपारण, नवादा, शेखपुरा, बांका, समस्तीपुर, फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान सात डिग्री या उससे भी नीचे पहुंच गया।
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
पटना | 14.4 | 7.2 |
गया | 18.8 | 4.6 |
भागलपुर | 16.0 | 7.5 |
पूर्णिया | 15.5 | 8.9 |
वाल्मीकिनगर | 12.3 | 9.0 |
मुजफ्फरपुर | 11.4 | 8.9 |
सारण | 7.7 | 7.4 |
दरभंगा | 12.4 | —- |
सुपौल | 15.8 | 9.0 |
अररिया | 17.2 | 6.0 |
भागलपुर | 15.2 | 7.5 |
रोहतास | 18.2 | 6.0 |
पूर्वी चंपारण | 11.0 | 6.6 |
शेखपुरा | 17.5 | 6.7 |
सीतामढ़ी | 11.6 | 7.7 |
औरंगाबाद | 18.0 | 7.7 |
बेगूसराय | 15.7 | 7.3 |
खगड़िया | 17.2 | 8.6 |
बांका | 17.4 | 5.9 |
कटिहार | 15.3 | 9.6 |