सारण : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर छपरा जंक्शन पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें जंक्शन पर कार्यरत सफाई कर्मियों को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़ा गया तथा बड़ी संख्या में सारण लोकसभा के लोग भी सदस्यता अभियान से जुड़े।
सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज भाजपा से समाज का हर वर्ग जुड़ना चाहता है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि भाजपा देश एवं समाज को जोड़ने का काम करती हैं। आज हर एक आदमी भाजपा से जुड़कर अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। भाजपा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित है।
बीजेपी नेताओं ने किया नीतीश कुमार का गुणगान… मुकेश सहनी और अशोक चौधरी पर साधा निशाना
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उमाकांत पांडे ,किसान मोर्चा जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, रविंद्र पांडे , कैलाश जी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।